वितरोई सहकारी समिति पर पूरे दिन लग रही लाइन।यूरिया नहीं मिलने पर बैरंग लौटे किसान।
अपने चहेतों को कट्टे देने का आरोप।
मुजरिया=यूरिया की मारामारी के चलते किसान पूरे दिन लाइन में लगने के बाद भी बैरंग लौट रहे।किसानों ने समिति सचिव पर अपने चहेतों को कट्टे देने का आरोप लगाया है।
साधन सहकारी समिति वितरोई की दुकान पुरानी बंद पड़ी फैक्ट्री के अंदर है जहां न कोई नाम लिखा है और न किसी को जानकारी हो पाती है।किसानों का कहना है कि जब यूरिया खाद गोदाम पर आती है तब पता चल नहीं पाता है और रात रात में ही सचिव अपने अपने खास लोगों को कट्टे सप्लाई कर देते हैं।
लोगों ने बताया कि दिन में पूरे दिन महिला पुरुष लाइन में लगे रहते हैं कुछ कट्टे बांटे जाते है और शाम होने पर खाद न मिलने पर किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ता है।
किसानों का आरोप है कि समिति सचिव की मनमानी के चलते क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी हो रही है,जिसकी जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।
इधर क्षेत्र के कोल्हाई समिति पर शनिवार को पूरे दिन यूरिया का वितरण किया गया,जहां भारी संख्या में किसानों ने लाइन में लग कर खाद के कट्टे लिए।अलीगंज, कोल्हाई सचिव भगवान सिंह ने बताया कि उनकी समितियों पर किसी भी किसान को असुविधा नहीं होने दी गई है।