बी आर सी कोल्हई में एफ एल एन एवं एन सी आर टी पाठ्य पुस्तकों आधारित प्रशिक्षण द्वितीय बैच का शुभारम्भ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बी आर सी कोल्हई में एफ एल एन एवं एन सी आर टी पाठ्य पुस्तकों आधारित प्रशिक्षण द्वितीय बैच का शुभारम्भ।

Thursday, August 28, 2025 | August 28, 2025 Last Updated 2025-08-28T10:03:18Z
    Share
बी आर सी कोल्हई में एफ एल एन एवं एन सी आर टी पाठ्य पुस्तकों आधारित प्रशिक्षण द्वितीय बैच का शुभारम्भ।
सहसवान बीआरसी केंद्र कोल्हई में एफ एल एन फाउंडेशन लिटरेसी एवं न्यूमरेसी एवं एन सी आर टी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।

प्रथम दिवस पर बीएसए का प्रशिक्षण स्थल पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने प्रेरक संबोधन में उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि इसके माध्यम से अध्यापक बच्चों की नींव फाउंडेशनल लेयरिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सक्षम होंगे। 

उन्होंने अपेक्षा की कि सभी प्रतिभागी शिक्षक प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को विद्यालयों में क्रियान्वित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक परिवर्तन लाएँगे।
इस अवसर पर सहसवान खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम एवं संदर्भदातारावेश कुमार, राजेश कुमार, 

अमोद कुमार,संजय कुमार एवं चेतन चाहर सहित अनेक शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के संचालन में सहयोगी टीम ने मार्गदर्शन एवं आवश्यक शैक्षिक सामग्री प्रस्तुत की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ।

 उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि बीएसए के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण न केवल प्रभावी सिद्ध होगा बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर बनेगा। 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close