बाल विद्या मंदिर की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने डांस प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीता प्रथम स्थान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बाल विद्या मंदिर की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने डांस प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीता प्रथम स्थान

Friday, August 29, 2025 | August 29, 2025 Last Updated 2025-08-29T12:06:00Z
    Share
बाल विद्या मंदिर की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने डांस प्रतियोगिता में लहराया परचम, जीता प्रथम स्थान
स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल, नृत्य में अद्भुत कला का प्रदर्शन 

बगरैन :- चंदौसी के प्रतिष्ठित बाल विद्या मन्दिर में शिक्षा ग्रहण कर रही कक्षा तीन की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।हाल ही में आयोजित एक डांस प्रतियोगिता में श्रद्धा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। यह डांस प्रतियोगिता "सोलो डांस कॉम्पटीशन 2025" के द्वारा आयोजित की गई थी।

 जिसमें स्कूल के काफी बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में श्रद्धा गुप्ता ने अपने मनमोहक नृत्य और भाव-भंगिमाओं से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली थी कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। श्रद्धा गुप्ता की इस उपलब्धि से बाल विद्या मंदिर चन्दौसी में खुशी का माहौल है।

 स्कूल की प्रधानाचार्या श्रुति अग्रवाल ने श्रद्धा गुप्ता को बधाई देते हुए कहा श्रद्धा गुप्ता एक बहुत ही होनहार छात्रा है। हमें उस पर गर्व है उसकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धा के माता-पिता भी अपनी बेटी की इस कामयाबी से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया 

कि श्रद्धा को बचपन से ही डांस का शौक है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत करती है। यह जीत उसकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है।
श्रद्धा की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर मन में लगन हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close