वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के0के0 तिवारी के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये
जा रहे अभियान व संदिग्ध वाहनों की चैकिंग तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान में आज दिनांक 16.09.2025 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा 03 अभि0गण 1. श्रीकृष्ण पुत्र रामवीर 2. रमनपाल पुत्र दयाराम 3. मुनीश पुत्र जगराम निवासीगण ग्राम गढा थाना दातागंज
बदायूँ को मय चोरी किये गये बैटरा सहित गंगा एक्सप्रेस हाईवे ब्रह्मदेव मन्दिर ग्राम पापड के पीछे से गिरफ्तार किया गया। जिसके संबन्ध में थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 343/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।