वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कुमार कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी
संजीव कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) श्री गौरव उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना बिल्सी बदायूँ के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे
अभियान के अन्तर्गत दिनाक 06.09.25 को पुलिस टीम द्वारा सिरासोल अड्डा कस्वा बिल्सी में वाहन चेंकिग की जा रही थी कि जरिये मुखविर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो प्लास्टिक के कट्टो में अवैध डोडा चूरा लेकर ग्राम बैन की तरफ से मेन रोड को आने वाले रास्ते से आ रहा है जल्दी की जाये तो पकड़ा जा सकता है,
मुखविर खास की सूचना का विश्वास करके थाना बिल्सी पुलिस ग्राम रायपुर के पास ग्राम बैन को जाने वाले रास्ते से कुछ दूर पहले पहुँचकर एम्बुश लगाकर सत्यवीर पुत्र रुद्रप्रसाद नि0 ग्राम खैराती नगर थाना बिल्सी जिला बदायूं उम्र 30 वर्ष को ग्राम बैन को जाने वाले रास्ते पर मैन सडक से कुछ दूरी पर
पकड लिया जिसके कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टो में क्रमशः (6.800 किलोग्राम व 5.500 किलोग्राम) कुल 12.300 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। बरामद माल व अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 354/2025 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अभियुक्त सत्यवीर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर मय माल के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*