आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत।
मुजरिया=अचानक हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई।सूचना पर पहुंचे डॉक्टर ने भैंस का पोस्टमार्टम किया।
थाना क्षेत्र के गांव विचोला टप्पा जमीनी निवासी मुनेशपाल पुत्र हाकिम सिंह की काली भैंस सड़क किनारे घर के बाहर बंधी थी।मंगलवार को अचानक काली घटाओं से घिरे बादलों से बिजली की गड़गड़ाहट होने लगी।
गड़गड़ाहट के साथ ही अक्षय बिजली भैंस के ऊपर गिर गई जिससे झुलसकर भैंस की मौत हो गई।
पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर भैंस का पोस्टमार्टम किया।