बरेली में चला योगी का बुलडोजर:

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बरेली में चला योगी का बुलडोजर:

Tuesday, September 30, 2025 | September 30, 2025 Last Updated 2025-09-30T12:20:40Z
    Share
बरेली में चला योगी का बुलडोजर:

तौकीर राजा के करीबी का हुआ बारातघर सील

भारी पुलिस फोर्स के साथ वीडीए और नगर निगम ने की संयुक्त कार्रवाई 

जनपद बरेली में उपद्रव की साजिश रचने वालों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। आज मंगलवार को जिला प्रशासन ने दो बड़े स्थान पर एक साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और सीलिंग की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगातार ड्रोन से निगरानी रखी गई।
बरेली शाहजहांपुर रोड पर स्थित नरियावल में बने हमसफर बारात घर को बरेली प्राधिकरण की टीम के द्वारा सील कर दिया गया। उक्त बारात घर मौलाना तौकीर राजा के करीबी शराफत का बताया गया है। बारात घर को सील करने के दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा, बारात घर की दीवार पर अवैध निर्माण का नोटिस भी चशपा कर दिया गया। 
इस दौरान माननी मियां के दामाद मोहसिन राजा और उनके भाई को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। मोहसिन राजा ने अधिकारियों से नोंक झोंक करते हुए आरोप लगाया कि उक्त कार्रवाई पूरी तरीके से राजनीतिक है उन्होंने कहा कि वह 2005 में आईएमसी से अलग हो चुके हैं और मौलाना तौकीर राजा से कोई संबंध नहीं है ।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पर दबाव डालकर कार्रवाई करने का आरोप भी लगाया।
उक्त कार्रवाई के दौरान मोहसिन राजा के पिता ने कोर्ट से लिया हुआ स्टे ऑर्डर भी दिखाया जिस पर टीम को रुक जाना पड़ा। मोहसिन रजा के घर के सामने नाले पर बनाई गई बाउंड्री वाल और थाना प्रेम नगर क्षेत्र के बान खाना मोहल्ले में समाजवादी पार्टी के पार्षद ओमान राजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया गया।

 प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ-साफ कह दिया है कि अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा कोई कितना भी पावरफुल क्यों ना हो किसी भी कीमत पर उसको बक्सा नहीं जाएगा। तौकीर राजा को पनाह देने वाले उनके सभी करीबियों पर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close