एक नाबालिक बालिका चोरी की भैंस लेकर पहुंची कोलहाई नखासा बाजार में।
सहसवान थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोलहाई की रहने वाली नाबालिक बालिका एक भैंस को बेचने के लिए पशु बाजार में पहुंची थी तभी कुछ लोगों ने संदेह होने पर साप्ताहिक बाजार मालिक को सूचना दी की एक नाबालिक लड़की भैंस की
कीमत लगभग 40 से 45000 तक की थी जिसे नाबालिक बालिका मात्र ₹15000 में बेच रही थी जिसको लेकर कुछ लोगों ने जिसकी सूचना बाजार मलिक को दी बाजार मलिक ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक बालिका का वीडियो बनाकर उससे जानकारी जुटाई जिस पर बालिका झूठ बोलती हुई
नजर आई बाजार मलिक ने अपने कर्मचारियों को बुलाकर भैंस को अपनी लिखाई पर बुला लिया और थाना पुलिस मुजरिया को सूचित कर दिया जिस पर हल्का उप निरीक्षक एवं कांस्टेबल पहुंच गए और जानकारी जुटई बरहाल भैंस किसकी है
इस बात का पता नहीं लग सका लेकिन बालिका इस बात की पुष्टि कर रही है कि वह नगला मिल्क की है जबकि बालिका ग्राम कोलहाई की रहने वाली है उसके पिता का नाम धर्मेंद्र है जबकि वह गांव एवं पिता का नाम गलत बता रही थी
थाना पुलिस उसे पड़कर थाना मुजरिया ले गई प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अगर भैंस चोरी में जो जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी