ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) द्वारा उपजिलाधिकारी चन्दौसी को मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन
सम्भल चंदौसी ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) द्बारा सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी के माध्यम से सौंपा। जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा,
मानदेय और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की सात प्रमुख मांगें की गई हैं। जिलाध्यक्ष वीरेश कुमार ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और पत्रकार हमेशा शासन-प्रशासन के सहयोगी की भूमिका निभाते आए हैं, लेकिन लंबे समय से पत्रकारों की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
प्रमुख मांगें पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कठोर अधिनियम बनाया जाये। समाचार कवरेज के दौरान पुलिस व प्रशासन पूर्ण सहयोग और सम्मान दे। पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने पर तत्काल रोक लगे।पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों की जांच उच्च/राजपत्रित अधिकारी से करायी जाये
और दोष सिद्ध होने पर ही कार्रवाई हो। पत्रकारों को उचित मानदेय प्रदान किया जाये। गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिले। मान्यता एवं गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों व उनके परिवारों को 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया जाये। संगठन ने आशा व्यक्त की है
कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान की दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाएंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेश कुमार,विनय राठौर, रिकूं दिवाकर, एसके सक्सेना,राजकुमार, महानन्दन गौतम,
नेत्रपाल सिंह, योगेश राघव, रिकूं चौहान, जुगल किशोर शर्मा, जरीफ अहमद, अशोक कुमार, सलीम अंसारी, रामप्रकाश यादव ,विक्की शर्मा, शिवम् शर्मा, शिवम् भारद्वाज,कुलदीप पाठक,अंकित कुमार , विकास कुमार आदि मौजूद रहे।