लोक तंत्र सेनानी के निधन पर प्रशासन द्वारा दी गई सलामी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोक तंत्र सेनानी के निधन पर प्रशासन द्वारा दी गई सलामी

Friday, September 19, 2025 | September 19, 2025 Last Updated 2025-09-20T04:20:40Z
    Share
लोक तंत्र सेनानी के निधन पर प्रशासन द्वारा दी गई सलामी
कोतवाल ने अर्थी को दिया कन्धा।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
फतेहगंज पूर्वी।
नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आचार्य पण्डित दीनदयाल शर्मा उम्र 75 वर्ष जो कि लोकतंत्र सेनानी रहे थे।अयोध्या में स्थित राममंदिर निर्माण में कार सेवक की भूमिका निभाई थी।उनका शुक्रवार को निजी निवास पर लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।कई वर्षों से वह बीमारी से ग्रसित थे। इस खबर को सुनकर पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई । 
सूचना पाकर उनके निधन पर नायब तहसीलदार फरीदपुर अजय प्रताप सिंह और कोतवाल फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर पुष्प अर्पित कर सलामी दी ।इसके बाद कोतवाल के साथ पुलिस कर्मियों ने भी अर्थी में कन्धा लगाया।इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन को उमड़ पड़ी।
नगर की बहगुल नदी के पास सायंकाल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे सिद्धार्थ शर्मा ने उनको मुखाग्नि ने दी। इस दौरान नगर चेयरमैन संजय पाठक,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुरेश शर्मा, अधिशासी अधिकारी राजन नाथ तिवारी, 
आचार्य अजय शर्मा,महेश राठौर, पंकज अग्रवाल,अजय शर्मा आचार्य,उमेश चन्द्र शास्त्री,राजीव अग्रवाल,हरीओम अग्रवाल, डॉक्टर यशपाल सिंह, पंकज अग्रवाल,रवि मिश्रा आदि ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close