आईरा ने पत्रकारों की मांगो को लेकर जिले की सभी तहसीलो पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपे
विसौली विल्सी दातागंज मे पत्रकारो का सात सूत्रीये मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन ज्ञापन
पत्रकारो की सुरक्षा तथा सम्मान हो - राष्ट्रीय महासचिव आईरा - वेदभानु आर्य
वदायू- ऑल इण्डिया रिपोटर्स एसोसिएशन आईरा वदायू द्वारा लगातार पत्रकारो की मांगो को लेकर तहसील तथा जिलास्तर प्रदेश स्तर पर शन्ति पूर्ण धरना प्रदर्शन कर मा मुख्यमंत्री के नाम हर माह ज्ञापन सौप रही है बुद्धवार को संगठन के राष्ट्रीय महासचिव वेदभानु आर्य तथा प्रदेश महासचिव अवरार अहमद के निर्देशन मे तथा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह तथा प्रभारी नरेन्द्र सिह के नेतृत्व मे तथा सभी तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता मे विसौली विल्सी दातागंज मे मा मुख्यमंत्री जी के नाम उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारियो को ज्ञापन सौप गये संगठन की तरफ से ज्ञापन मे कहा गया है कि मीडिया लोकतंत्र का चैथा स्तंभ है। उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतंत्र परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा शासन एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लंबे समय से हमारे संगठन आॅल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मांग कर रहा है, जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नही उठाया गया है, जिस संबंध में हम माननीय मुख्यमंत्री जी से पुनः निम्न मांग करते है- 01. पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कठोर अधिनियम बनाये जाये।02. पत्रकारों के खबर कवरेज के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग व सम्मान दिया जाये।03. पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लगाये जाने पर अभिलंब रोक लगाई जाये।04. पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमा की किसी उच्च अधिकारी एवं राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच कराये जाने के बाद दोष साबित होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाये, पत्रकारों को सिर्फ तहरीर या मुकदमा के आधार पर प्रताड़ित नही किया जाना चाहिए।05. उत्तर प्रदेश में पत्रकारों को उचित मानदेय की सुविधा लागू की जाये।06. गैर मान्यत प्राप्त पत्रकारों को भी परिवहन विभाग की बसों में निःशुल्क यात्रा का नियम लागू किया जाये।07. मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों एवं उनके परिवार को 10 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज की सुविधा दी जाये।
राष्ट्रीय महासचिव वेदभानु आर्य ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी है जान जोखिम मे डालकर पत्रकारिता करते है पत्रकारो की सुरक्षा तथा सम्मान जरूरी है , प्रदेश महासचिव अवरार अहमद ने कहा कि पत्रकारो की जायज मांगो को लेकर आईरा संगठन लगातार धरना प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन सौप रही है अगर सरकार ने हमारी मागे नही मानी तो हम प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश भर के पत्रकार धरना प्रदर्शन करेगे ।
जिलाध्यक्ष वदायू ठा वेदपाल सिह ने कहा कि बुद्धवार को बदायू जिले की सभी तहसीलो पर हमने शन्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर पत्रकारो की सात सूत्रीये मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा गया है अगर हमारी मागे नही मानी गयी तो अक्टूबर मे जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेगे जिसमे जिले के अन्य पत्रकार संगठन सम्मलित होगे । जिला प्रभारी आईरा ठा नरेन्द्र सिह ने कहा कि पत्रकारो के हित के लिए आईरा हमेशा तैयार है पत्रकारो का उत्पीडन वंद हो पत्रकारो की सुरक्षा मे सरकार अहम कदम उठाये ।
विसौली मे आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपाल सिह तहसील अध्यक्ष राहूल गुप्ता प्रभारी राहूल शाक्य मोहित कुमार राहूल शर्मा पवन चौहान ज्ञान सिह प्रदीप कुमार अभिषेक आर्य पुनीत कुमार दीपक ठाकुर जीशान सिद्दीकी तेजपाल शर्मा सर्वेश उपाध्याय राजकुमार मौर्या धीरेश सिह कुलदीप सक्सैना देवेश्वर दयाल मो सादिल अली अखिलेश श्री वास्तव आयुष महेश्वरी सुमित कुमार आई एम खान तथा
विल्सी मे तहतील अध्यक्ष अखिलेश सोलंकी रविन्द्र कुमार संजीव राणा नईम आजाद भानु प्रताप विवेक चौहान सूरज सागर गोविंद देवल जय प्रकाश ओझा आकाशदीप सिह सुनील मुनेश मिकी महेश्वरी तथा
दातागंज मे जिला प्रभारी ठा नरेन्द्र सिह रोहित मिश्रा हरिशंकर मिश्रा पंकज पाठक हेमन्त महाजन असद अहमद हरिशरण शर्मा ओमवीर सिह नरेन्द्र पाल अरविन्द शर्मा हसरत खान शकील बक्शी
मैजूद रहे ।