गौरव हत्याकांड के तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार
हत्याकांड के बाद 24 घंटे में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में लगी गोली।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना बारादरी /जनपद बरेली में गौरव गोस्वामी हत्याकांड के तीन आरोपियों को बारादरी पुलिस एवं एसओजी टीम के द्वारा एक मुखबिर की सटीक सूचना पर बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:00 बजे 99 बीघा ग्राउंड के पास घेर लिया गया। पुलिस के द्वारा घेराव करने के बाद आरोपियों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई तो जवाब में पुलिस के द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई । जिसमें आरोपी शेखर निवासी खुर्रम गोटिया जनपद बरेली को बाएं पैर में घुटने से नीचे गोली लग गई।
क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव के अनुसार घायल शेखर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके अन्य दोनों साथी खुर्रम गौंटिया निवासी टेंपो चालक अनस उर्फ मुलायम सिंह एवं चंदन निवासी नवादा शेखान जनपद बरेली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश में थाना बारादरी पुलिस के द्वारा दविस की जा रही है। जल्दी पुलिस के द्वारा अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
जनपद बरेली के खुर्रम गोटिया में बुधवार की रात दो गुटों में झगड़े के दौरान बिशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसके चेहरे पर भी गोली मारी गई थी। गोली लगने से उसकी आंख बाहर निकल आई थी गौरव गोस्वामी के पिता ने थाना बारादरी में आठ लोगों को नाम जज करते हुए कई अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
आपको बताते चलें विषारतगंज निवासी छोटेलाल गोस्वामी ने थाना बारादरी के इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद सिंह को बताया कि उनका पुत्र गौरव गोस्वामी उम्र 25 वर्ष और भतीजा आकाश गोस्वामी बुधवार दोपहर के बाद उनके दूसरे भतीजे मनोज गोस्वामी से मिलने थाना शाही क्षेत्र के ग्राम कुल्चा गए हुए थे।
वहां से गौरव और आकाश एवं मनोज शाम को वापस बरेली आए मनोज अपने दोस्त लकी लबेदा आकाश एवं अनिल से मिला। सभी लोगों ने मिलकर डमरू चौराहा के पास स्थित होटल में खाना खाया रात 1:00 बजे सभी लोग मोटरसाइकिल से सेटेलाइट चौराहे की तरफ गए।
छोटे लाल ने आरोप लगाया की सेटेलाइट पुल के पास बाइक मोड़ते समय अचानक टेंपो सामने आने से हादसा होते-होते बच गया तभी टेंपो चालक अनुसार मुलायम से उसकी मामूली कहां सुनी हो गई इसके बाद टेंपो चला के उनको गाली देते हुए आगे बढ़ गया गौरव और उसके दोस्तों ने टेंपो चालक का पीछा भी किया।
ईसाइयों की पुलिया से खुर्रम गोटिया की ओर मुड़कर अनस ने अपने घर के पास टेंपो रोक दिया और अपने साथियों को भी बुला लिया अनस एवं उसके साथी नैतिक सोनकर, बिहारी सोनकर, राजा, अभय ,शेखर, चंदन और समीर सहित कुछ अज्ञात लोगों ने मिलकर गौरव आकाश एवं मनोज को घेरकर पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान हमलावरों ने कहा कि बिहारी गोलीमार यह लोग बहुत ही ज्यादा दादागिरी दिखा रहे हैं इतना सुनते ही बिहारी नाम के व्यक्ति ने तमंचा निकाल कर फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली गौरव के चेहरे पर आंख के पास जाकर लगी गौरव चीख कर सड़क पर ही गिर गया और गौरव के गोली लगने के बाद सभी लोग भाग गए इसके बाद आकाश ,मनोज और उनके साथी ने गौरव को बरेली के निजी अस्पताल में पहुंचाया वहां चिकित्सक ने गौरव को मृत् घोषित कर दिया। अस्पताल के द्वारा रात में ही पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने के उपरांत रात में ही पुलिस अधीक्षक सिटी मानुष पारिख व क्षेत्राधिकारी तृतीय पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और छानवीन शुरू कर दी।
एसपी सिटी बरेली के अनुसार मोड पर टेंपो के आगे बाइक आ जाने से विवाद शुरू हुआ था जिसमें विषारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी स्थानीय पुरुष एवं एसओजी टीम को लगाकर दविस दी जा रही है। जल्दी से भी आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा।