एस एस गर्ल्स कॉलेज में मुजरिया पुलिस ने दिए टिप्स। सहसवान थाना मुजरिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति और साइबर सेल जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन किया गया,जिसमे मुजरिया पुलिस ने एस एस गर्ल्स कॉलेज के बच्चों को को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
एस एस गर्ल्स कॉलेज मुजरिया में आयोजित सेमिनार कार्यक्रम में थाना पुलिस के उपनिरीक्षक अनिल कुमार और साइबर सेल से अक्षय कुमार ने कॉलेज के छात्र छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला कांस्टेबल लक्ष्मी,भावना और चांदनी ने बालिकाओं की सुरक्षा और
महिला सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी।
छात्र छात्राओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पुलिस की सहायता करने और टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की भी बात कही गई।
इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरीश कुमार,मुनेंद्र,सहित शिक्षा विभाग के लोग मौजूद रहे।