पंचायत भवन में उपस्थित नहीं रहते ग्राम पंचायत सचिव लटका रहता है ताला*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पंचायत भवन में उपस्थित नहीं रहते ग्राम पंचायत सचिव लटका रहता है ताला*

Sunday, September 28, 2025 | September 28, 2025 Last Updated 2025-09-28T07:07:57Z
    Share
पंचायत भवन में उपस्थित नहीं रहते ग्राम पंचायत सचिव लटका रहता है ताला
आपको बता दे मामला जनपद की विकासखंड चमरौआ के ग्राम पंचायत अजीतपुर से है जहां ग्राम पंचायत अधिकारी अमित भटनागर एवं सहायक पंचायत अधिकारी अनव है। जैसा कि ग्रामीणों को अपने काम को लेकर जैसे परिवार रजिस्टर की नकल, बच्चों के आधार कार्ड, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, 

वृद्धा पेंशन सहित सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंचायत भवन के चक्कर लगाने पड़ते थे उस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने हर ग्राम पंचायत में लाखों रुपए खर्च कर पंचायत घर बनवाया है जिससे गांव वालों को ब्लॉक व तहसील न भटकना पड़े लेकिन फिर भी ब्लॉक में मौजूद ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। फील्ड में घूमने के नाम पर कर रहे हैं 

सैर सपाटे। ऐसा ही मामला जनपद के विकासखंड चमरौआ के ग्राम पंचायत अजीतपुर का है जहां ग्राम पंचायत अधिकारी अमित भटनागर और पंचायत सहायक अनव कभी पंचायत भवन में ग्रामीणों को मौजूद नहीं मिलते हमेशा ताला लटका ही मिलता है। जब कभी किसी समस्या को लेकर आते हैं तो उन्हें मायूस होकर घर वापस लौटना होता है।

 अजीतपुर निवासी सुंदरलाल का कहना है की पंचायत अधिकारी अमित भटनागर यहां आते ही नहीं है और अगर फोन करो तो वह कौन तक रिसीव नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय नवरात्रि का समय है फिर भी पंचायत अधिकारी द्वारा अनदेखा किया जा रहा है 

यहां गलियों में गंदगी के अंबार लगे हैं जहां निकलना दुश्वार हो गया है नवरात्रि अवसर पर जहां सरकार द्वारा हर जगह स्वच्छ रखने के निर्देश दिए गए हैं वहां चमरौआ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारियों खासकर अमित भटनागर के द्वारा शासन के द्वारा दिए गए आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close