सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता का शुभारंभ बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य द्वारा किया गया!
बिसौली। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय प्रांतीय वैदिक गणित प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक गणित
हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल गणना की गति को तेज करता है, बल्कि विद्यार्थियों में तर्क शक्ति और एकाग्रता भी विकसित करता है। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों से प्रतियोगिता को खेल भावना के साथ पूर्ण मनोयोग से करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रदीप रस्तोगी ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में ब्रज प्रांत के विभिन्न जनपदों से आए विद्यार्थी प्रतिभा प्रदर्शन करेंगे
और विजेता प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर तक किया जाएगा।विद्यालय परिवार ने अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव यादव तथा विद्यालय प्रबंधक प्रदीप रस्तोगी , आयोजक मंडल की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षक व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर देवेंद्र यादव. राजेश वार्ष्णेय. नरेंद्र पंचाल. नीरज शर्मा. देवेंद्र भट्ट .
सुमित गोयल एडवोकेट. प्रशांत गर्ग. प्रभाकर शर्मा (लिट्टे) सोनू मिश्रा. राहुल सिंह. संदीप वार्ष्णेय. मनोज गुप्ता. नीटू पाल. सनवीर पाल. रविकांत पांडे. शिवम शंखधार हरगोविंद पाठक. कुंवरसेन प्रधानाचार्य. नीरज साईं. अमित पाठक. साहू सर्वेंद्र. सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे!