सहसवान राय साहब की कोठी से स्कूली बच्चे की बाइक चोरी, चोर की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद, तलाश कर रही पुलिस
सहसवान: अज्ञात चोरों ने गैस एजेंसी के ताले तोड़ कर इंवर्टर बैटरी आदि सामान चोरी कर लिया। गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव नदायल स्थित किसान भारत गैस सर्विस गैस एजेंसी संचालक डोरीलाल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दरवाज़े के ताले तोड़कर गैस एजेंसी में रखा इंवर्टर, बैटरी, हार्ड डिस्क आदि सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गैस एजेंसी को अज्ञात चोर निशाना बना चुके हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
_________________________________________
फोटो
सहसवान: पुलिस की शिथिलता के कारण चोर दिनदहाड़े लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं मुख बाजार में स्थित राय साहब की कोठी जहां बदायूं जिला सहकारी बैंकआर के ऍम स्कूल एवं लक्ष्य डिजिटल लाइब्रेरी वही परिवार के भी तमाम लोग रहते हैं इसके बावजूद चार बाइक सवार चोर एक स्टूडेंट की स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हो गए जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए
घटना मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे मुख बाजार में स्थित राय साहब की कोठी की है कोतवाली क्षेत्र के गांव डकार डकार पुख्ता निवासी अमित उपाध्याय पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में कहा गया है लक्ष्या डिजिटल लाइब्रेरी में स्टडी करने आया था जब वह घर जाने के लिए लाइब्रेरी से बाहर निकाल वहां उसकी बाइक नहीं थी
उसने आसपास तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका उसके बाद सीसीटीवी कैमरा को निकलने में पता चला चार लोग उसकी बाइक लेकर फरार हो गए पुलिस सीसीटीवी फुटेज एवं चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है इससे पूर्व कस्बा एवं गांव में चोरियों का सिलसिला लगातार चल रहा है