रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत ।
बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दातागंज फतेहगंज मार्ग पर बुधवार की शाम करीब पांच बजे के समय गांव लाईखेड़ा थाना मीरानपुर कटरा जनपद शाहजहांपुर निवासी छिद्धू खान उम्र लगभग (47 )वर्ष फतेहगंज पूर्वी से बाजार करके साइकिल द्वारा वापस अपने गांव जा रहा था की निर्माणधीन ओवर ब्रिज के पास अतिक्रमण करके लगाई गई ई रिक्शा के कारण पीछे से आ रहे ट्रक HR 73A4080 द्वारा अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया जिससे छिददू खान की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने जब तक ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की तो वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक युवक अपनी साइकिल की चैन उतर जाने के कारण साइकिल को सड़क के किनारे खड़ा कर साइकिल की चेन चढ़ा रहा था कि ट्रक चालक ने अनदेखी करते हुए उसके ऊपर क्या चढ़ा दिया।
यहां बता दे की निर्माण अधीन ओवर ब्रिज के पास ई रिक्शा वाले और डग्गामार वाहन दिन भर जमावड़ा लगाए रहते हैं जिस कारण आने जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है वहीं फतेहगंज दातागंज मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने से दिन भर जाम की स्थिति रहती है पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बरेली भेजा है ।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि ट्रक द्वारा एक व्यक्ति की कुचल जाने से मृत्यु हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। मृतक की पत्नी नाजमा बेगम निवासी ग्राम लाई खेड़ा थाना कटरा जिला शाहजहांपुर ने ट्रक चालक के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।।