विद्या भारती के द्वारा आयोजित की गई बौद्धिक प्रतियोगिता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विद्या भारती के द्वारा आयोजित की गई बौद्धिक प्रतियोगिता

Wednesday, September 3, 2025 | September 03, 2025 Last Updated 2025-09-03T10:41:30Z
    Share
विद्या भारती के द्वारा आयोजित की गई बौद्धिक प्रतियोगिता 
सरस्वती विद्या मंदिर नैनीताल रोड का दबदबा रहा कायम
अंताक्षरी प्रतियोगिता अंतिम चरण तक रोमांचक रही

गीत प्रतियोगिता में योगित को मिला प्रथम स्थान

बरेली/ संकुल स्तरीय महानगर बरेली द्वारा आयोजित विद्या भारती विद्यालय की बौद्धिक प्रतियोगिताएं रामानुज दयाल सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर बाग बरेली में संपन्न हुई।
 प्रतियोगिता में प्रणाम की जानकारी देते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली ने सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा एवं महानगर में चैंपियनशिप प्राप्त की। प्रतियोगिता में आयोजित अंताक्षरी प्रतियोगिता में पारुल, परिधि और अनुराधा की टीम ने रामपुर बाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी क्रम में गीत प्रतियोगिता में योगित मौर्य ने प्रथम स्थान कला प्रतियोगिता में कंचन राजपूत ने द्वितीय स्थान अंतिम स्थान तक रोमांचित रही बौद्धिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में आकृति, पूर्णिमा और अनंत की टीम द्वितीय स्थान पर रही ।कथा कथन में ध्रुव गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
लोक मंच को आधारित लोक नृत्य प्रतियोगिता में नमिता सहित 15 बहनों की टीम ने रामपुर बाग को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।, इसी के साथ आयोजित आचार्य पत्र वाचन में विद्यालय के आचार्य संजीव उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागी प्रांत स्तर पर आयोजित बौद्धिक प्रतियोगिता जो कि कासगंज में 6 सितंबर से 8 सितंबर तक आयोजित होने जा रही है 

उसमें प्रतिभागिता करेंगे। विद्यालय प्रबंधक दिनेश मलिक ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को इसी तरह जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताएं रामेश्वर जी, श्रीमती अलका बांकेलाल जी ,हृदेश , तुलाराम , संजीव उपाध्याय, के निर्देशन में भैया बहनों ने तैयारी की।

 विद्यालय प्रबंध समिति की ओर विजई हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई दी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close