हमें सड़कों पर आने पर मजबूर ना किया जाए
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
बरेली में आज आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा खान ने एक प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी और सरकार पर जमकर निशाना साधा। तौकिर्जा ने कहा कि रसूल आजम के लिए आई लव मोहम्मद कहने पर जुर्म बना दिया गया।
उन पर मुकदमे लिखा जा रहे हैं। धर्म परिवर्तन के नाम पर एक तरफा कार्रवाई की जा रही है जबकि मुस्लिम बहन बेटियों को धर्म परिवर्तन करने वालों पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा अब तो हद ही हो चुकी है।
मौलाना तौकीर जाने कहा कि हम अपने मुल्क में नेपाल और बांग्लादेश के व श्रीलंका जैसे हालात नहीं बनने देना चाहते क्योंकि हम अपने देश से मोहब्बत करते हैं इन तीनों मुल्कों में जितने मुसलमान की आबादी है
उससे कहीं ज्यादा मुसलमान हमारे हिंदुस्तान में रहता है अगर यह मुसलमान सड़कों पर आ गया तो मुल्क में क्या हालात बनेंगे और उसका जिम्मेदार कौन होगा इसके लिए हमें सड़कों पर आने पर मजबूर न किया जाए।
तौकीर जाने कहां की जिन लोगों ने मुसलमान के साथ ज्यादती की है और रसूल आजम की शान में गुस्ताखियां की है ऐसे लोगों में गिरिराज सिंह जैसे लोग भी शामिल हैं ,अगर ऐसे लोगों पर एक सप्ताह में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम सड़कों पर आने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। हमारी खामोशी और सहनशीलता को हमारी कमजोरी ना समझा जाए कोई भी
मुसलमान किसी धर्म के बारे में गलत कपड़े नहीं करता तो किसी दूसरे को यह प्यार नहीं है कि वह हमारे मजहब के बारे में टिप्पणी व्यक्त करें। मौलाना तौकीर जाने कहा कि हिंदूवादी संगठन और कस्थित हिंदूवादी नेता मुस्लिम महान बेटियों पर लंबे वक्त से टिप्पणी करते आ रहे हैं
मुसलमान सड़क से लेकर संसद तक सुरक्षित नहीं है संसद के अंदर मुसलमान को खुलेआम गालियां दी जाती हैं। रसूल आजम की शान में गुस्ताखियां खुलेआम की जा रही है दुनिया का मुसलमान सब कुछ सहन कर सकता है मगर रसूल ए आजम की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
आचार्य रामभद्राचार्य पर पूछे गए एक सवाल के दौरान उन्होंने कहा कि इस्लाम सबसे ज्यादा औरतों को इज्जत देता है इस्लाम मजहब पर औरतों को लेकर टिप्पणी करने वाले अपने धर्म में लिखी बातों को देखे हमें इस बात से मतलब नहीं की किस धर्म में क्या लिखा और क्या ठीक है।