निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार कार
इस दौरान दो सराफा कारोबारी की हुई मौत
जनपद बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की देर रात एक भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दो सराफा कारोबारी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
गंगा एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात हुए भीषण हादसे में कस्बा बिसौली के दो सर्राफा कारोबारी दोस्त की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक कार की तेज रफ्तार होने के कारण उक्त हादसा हुआ होगा। बिसौली कस्बा के सर्राफा कारोबारी शनि अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पुत्र आलोक अग्रवाल
और अंशुल वाषेय पुत्र केशव शुक्रवार को अपने काम से बरेली गए थे। उनके परिजन पूरी रात उनके लौटने का इंतजार करते रहे कि शनिवार की सुबह सड़क हादसे में उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
*ग्रामीणों के द्वारा दी गई पुलिस को सूचना
गंगा एक्सप्रेसवे पर अभी यातायात शुरू नहीं किया गया है लेकिन दोनों दोस्त गंगा एक्सप्रेसवे पर कार लेकर क्यों गए इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वजीरगंज क्षेत्र में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कर देखी तो उसकी सूचना पुलिस को तुरंत दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार में दो व्यक्ति फंसे हुए हैं। पुलिस के द्वारा कार को खोलकर उनको बाहर निकल गया उनकी नवज टटोलने पर देखा तो उनकी सांसे बंद हो चुकी थी। उनके पास से मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों की पहचान की गई ।इसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया।
परिजनों के मुताबिक शनि दो भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी ।वहीं अंशुल अपने तीनों भाइयों में मंझला था। दोनों की असमय मृत्यु होने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।