भमौरा पुलिस के द्वारा तीन तस्करों को 235 ग्राम अफीम के साथ किया गया गिरफ्तार
नेशनल 24 लाइव जनपद बरेली
जनपद बरेली के थाना धनोरा क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके पास 235 ग्राम अफीम बरामद की गई। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ढाई लाख रुपये आकी गई है तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
थाना भमौरा थाना अध्यक्ष सनी चौधरी के अनुसार वह और दरोगा हरिश्चंद्र शर्मा 20 सितंबर की देर रात क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यूपीटेक इंस्टिट्यूट के पास रमपुरा मोड़ से एक बाइक पर तीन युवकों को आते देखा पुलिस के द्वारा उनको जब रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे इस दौरान पुलिस ने उनको भाग कर पकड़ा और जब तीनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 235 ग्राम अपील बरामद की गई पूछताछ में तीनों ने अपना नाम केंद्रपाल और सुरेश तहसील दातागंज के ग्राम बरई के निवासी हैं। तीसरा आरोपी का नाम मोहम्मद हसन ग्राम एरिया थाना विशालगंज जनपद बरेली का है। आरोपी के पास एक बाइक भी बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ थाना भमौरा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इनके अन्य साथियों पर शिकंजा करने की तैयारी कर रही है।