सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन सीबीएसई जूडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन I
बहजोई। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन सीबीएसई जूडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन सेंट जेवियर स्कूल, सरधना (मेरठ) में किया गया। यह प्रतियोगिता चार दिनों तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 155 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।जिला संभल से सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई, भगत जी इंटरनेशनल स्कूल बहजोई, एंग्लो वैदिक कॉन्वेंट स्कूल बहजोई और आरआरके सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंदौसी के कई विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल, बहजोई ने मेडल तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त कर उपविजेता स्कूल का खिताब जीता।
जूडो प्रशिक्षक एकांश गुप्ता ने बताया कि सिल्वर स्टोन स्कूल के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 10 मेडल जीते। वहीं भगत जी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने 2 रजत और 1 कांस्य, एंग्लो वैदिक कॉन्वेंट स्कूल ने 1 रजत और 2 कांस्य तथा आरआरके स्कूल चंदौसी
ने 1 कांस्य पदक जीता।विशेष उपलब्धि के रूप में सभी गोल्ड और सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों आगामी 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे नगर आगमन पर सभी खिलाड़ियों का नगर वासियों एवं अभिभावकों द्वारा स्वागत किया गया ।
---🏆 मेडल सूची
सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल, बहजोई
अंडर-11
👦 कृष्ण शर्मा – 🥇 गोल्ड (+40 kg)
👦 अधिराज यादव – 🥉 ब्रॉन्ज (–25 kg)
👧 आराध्या सिंह – 🥉 ब्रॉन्ज (–25 kg)
अंडर-14
👦 रूद्र शर्मा – 🥇 गोल्ड (–35 kg)
👦 अक्षराज – 🥉 ब्रॉन्ज (–30 kg)
👦 संस्कार वर्श्नेय – 🥉 ब्रॉन्ज (–45 kg)
👧 नव्या गर्ग – 🥇 गोल्ड (–36 kg)
अंडर-17
👦 प्रज्ञान गर्ग – 🥉 ब्रॉन्ज (–90 kg)
👧 आराध्या वर्श्नेय – 🥈 सिल्वर (–52 kg)
👧 श्रेया बघेल – 🥉 ब्रॉन्ज (–40 kg)
--भगत जी इंटरनेशनल स्कूल, बहजोई
अंडर-11
👦 प्रखर बंसल – 🥈 सिल्वर (–40 kg)
👧 लावण्या गोयल – 🥈 सिल्वर (–30 kg)
अंडर-14
👦 संस्कार वर्श्नेय – 🥉 ब्रॉन्ज (–35 kg)
--एंगलो वैदिक कॉन्वेंट स्कूल, बहजोई
अंडर-14
👦 नकुल वर्श्नेय – 🥉 ब्रॉन्ज (–45 kg)
शौर्य जैन - ब्रॉन्ज मेडल (-30 kg )
अंडर-19
👦 दीपक राणा – 🥈 सिल्वर (–60 kg)
--- आर आर के स्कूल, चंदौसी
अंडर-17
👦 तनिष्क – 🥉 ब्रॉन्ज (–81 kg)