इस्लामनगर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ हुई साइबर ठगी में कुल 133800/-रु0 की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुए वापस करायी गयी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

इस्लामनगर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ हुई साइबर ठगी में कुल 133800/-रु0 की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुए वापस करायी गयी।

Friday, October 31, 2025 | October 31, 2025 Last Updated 2025-10-31T14:21:38Z
    Share
*प्रेस नोट दिनाँक 31.10.2025

थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं के साथ हुई साइबर ठगी में कुल 133800/-रु0 की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुए वापस करायी गयी।

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना इस्लामनगर

 साईबर हेल्प डेक्स पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है । जिसके क्रम में विभिन्न पीडित/शिकायतकर्ताओ के साथ वर्ष 2025 में भिन्न तिथियो मे कुल 133800/- रूपये की साइबर ठगी की गयी

 थी सभी पीडित / शिकायतकर्ताओ द्वारा MHA के नेशनल साइबर क्रइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) तथा टोल फ्री नं0 1930 पर अपनी अपनी शिकायते दर्ज करायी गई । जिसमें थाना इस्लामनगर पर साईबर हेल्पडेस्क पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगणो द्वारा साइबर सेल जनपद बदायूँ की मदद से त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक/आवेदिका के साथ की

 गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 133800/-रूपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज कराते हुये तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित करायी गई । उपरोक्त शिकायतकर्ताओ को पैसे वापस आने के सम्बन्ध में द्वारा दूरभाष सूचना दी गई कुछ पीडितो को थाना इस्लामनगर बुलाकर सूचना दी गई।    
 
        1.  राकेश निवासी ग्राम लभारी थाना इस्लामनगर जिला बदायूं ( वापस कराये गये 39800 रूपये )
2. श्री गुलाम मौहम्मद निवासी ग्राम चन्दोई (12350 रूपये) 
3. श्री चांद खां निवासी ग्राम लश्करपुर ओईया थाना इस्लामनगर (19400 रूपये)
4. श्री किशनपाल निवासी ग्राम समदनगर (7700 रूपये) 
5. श्री प्रेमपाल निवासी ग्राम विक्रमपुर चरसौरा (10500 रूपये)

6. श्री गेदन सिंह निवासी ग्राम पुरदलपुर थाना इस्लामनगर (5100 रूपये) 
7. श्रीमती चन्दवती निवासी ग्राम मईकला (2500 रूपये) 
8. श्री मनतेश नि0 ग्राम भूसाया (7350 रूपये) 
9. श्री डोरीलाल निवासी पुरदलपुर (18400 रूपये) 
10. श्री अहमद नूर निवासी ग्राम भवानीपुर नगला (3000 रूपये) 

11. श्री ओमवती निवासी ग्राम चन्दोई (5700 रूपये) 
12. श्रीमती जैतुन निवासी ग्राम कस्वा व थाना इस्लामनगर (2200 रूपये) *साइबर हेल्पडेस्क टीम के सदस्य-
1. श्री नरेश कुमार सिंह थाना इस्लामनगर जिला बदायूं   
2. अपराध निरीक्षक श्री देवेन्द्र 
3. वरि0उ0नि0 श्री मनोज कुमार 
4. कम्प्यूटर आपरेटर ए सरफराज आलम 
5. का0 आशीष सोम 

साइबर अपराध से बचाव हेतु सावधानीः-
o लोन/गेम एप के मकडजाल से बचें
o पैसे के लालच में अपना अकाउण्ट एवं सिम कार्ड किसी को न दें।
• किसी अनजान व्यक्ति द्वारा बताये गये किसी एप को डाउनलोड न करें, साइबर अपराधियो द्वारा Whatsapp स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर अपका फोन एक्सेस करके उसका गलत उपयोग किया जा सकता है ।

• गूगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करने से बचे। साइबर अपराधियों द्वारा गूगल पर विभिन्न कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर नंबर अपलोड किये गये हैं. अतः किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकालने के लिए हमेशा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ही निकालें ।

• सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट / वीडियो कॉल एक्सेप्ट न करें। साइबर अपराधियों द्वारा लोगो को सोशल साइट पर आनलाइन चैट कर सेक्सुअली उकसाकर उनका न्यूड वीडियो रिकार्ड कर ब्लैकमेल किया जाता है। अतः सोशल मीडिया पर हमेशा सावधान रहें।

• किसी भी दशा में अपना व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आने वाले विज्ञापनों से खरीदारी में हमेशा सावधान रहें।

• ठगी का शिकार होने पर अपने नजदीकी थाने की साइबर सेल पर तत्काल संपर्क करें अथवा भारत सरकार द्वारा जारी नंबर 1930 पर कॉल करें। किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से सम्बन्धित आनलाइन शिकायत भारत सरकार द्वारा जारी अनलाइन नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से करें ।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close