थाना बिल्सी क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री ह्रदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी, श्री संजीव कुमार के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत उच्चस्तर की सुरागरसी, पतारसी व मुखबिर की सूचना पर थाना बिल्सी पुलिस टीम के द्वारा
दिनांक 05.10.2025 को गिरधरपुर वाले रास्ते पर एक व्यक्ति जिसका नाम पता नरेश उर्फ मझले पुत्र पोशाकी उम्र 40 वर्ष नि0 ग्राम शेखुपुरा थाना बिसौली जिला बदायूं मय एक अदद आला नकब व एक जोडी हथपुल व एक जोडी पायजेब सफेद धातु व 4500 रु0 समेत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बिल्सी पर मु0अ0सं0 333/25 धारा 305 बी0एन0एस0 वृद्धि धारा 331(4)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 26.8.2025 को वादी मोर सिंह पुत्र झाँझन निवासी ग्राम सिरतोल थाना बिल्सी बदायूं की लिखित तहरीर बाबत दिनाँक 25.08.2025 वादी के घर से अलमारी में रखे 01 लाख 50 हजार रूपये नकद व सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने के आधार पर मु0अ0सं0 333/25 धारा 305 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 05.10.2025 को बिल्सी-बिसोली मार्ग से गिरधरपुर को जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति नरेश उर्फ मझले पुत्र पोशाकी निवासी ग्राम शेखूपुरा थाना बिल्सी बदायूँ बताया तथा मौके से भागे अपने साथी का नाम गिरीश उर्फ भगत जी पुत्र भिकारी उम्र 40 वर्ष नि0 ग्राम शेखुपुरा थाना बिसौली जनपद बदायूं बताया, जिसकी तलाश जारी है।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आला नकब व एक जोडी हथपुल व एक जोडी पायजेब सफेद धातु व 4500 रु0 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 333 /25 धारा 305 बी0एन0एस0 वृद्धि धारा 331(4)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।