नेशनल 24 लाइव न्यूज़ चैनल बरेली
फतेहगंज पूर्वी/आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे लौह पुरुष भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर रन फॉर यूनिटी प्रोग्राम के तहत थाना फतेहगंज पूर्वी समस्त पुलिस स्टॉप एवं नगर के समस्त व्यापारियों व क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानों के द्वारा रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम बैंड बाजे के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम थाना फतेहगंज पूर्वी परिसर से शुरू होकर अंडरपास से मेंन चौराहा होते हुए नेशनल हाईवे 30 के किनारे चलते हुए संजीव ढावा तक रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी थाना फतेहगंज पूर्वी,कस्तूरी लाल आर्य देव महाविद्यालय टिसुवा के अध्यापक एवं बच्चे, नगर पंचायत के समस्त सभासद, द्वारकेश शुगर मिल के प्रशासनिक अधिकारी, क्षेत्र के समस्त पत्रकार गण, डॉक्टर क्षेत्र के समस्त प्रधान संयुक्त रूप से सम्मिलित हुए।
रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम से क्षेत्र में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संदेश।