थाना कादरचौक पुलिस द्वारा लूट के वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना कादरचौक पुलिस द्वारा लूट के वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार

Tuesday, October 28, 2025 | October 28, 2025 Last Updated 2025-10-29T01:49:51Z
    Share
*दिनाँक: 29 अक्टूबर, 2025*
*थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ* 

थाना कादरचौक पुलिस द्वारा लूट के वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड में किया गया गिरफ्तार

> *अभियुक्त के कब्जे से लूट का माल (कुण्डल) एवं एक अवैध शस्त्र मय जिन्दा कारतूस व खोखा हुए बरामद।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
          थाना कादरचौक पर दिनांक 26.10.2025 को एक मोटरसाइकिल सवार दम्पति के साथ लूट की घटना कारित होने की सूचना प्राप्त हुई थी, वादी अनिल कुमार पुत्र कल्लू राजपूत निवासी ग्राम सिवाया हामिदपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूँ की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात
 अभियुक्तगणों के विरुद्ध मु0अ0सं0 314/25 धारा 309(4)/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त सत्यपाल पुत्र नन्हू सिंह निवासी ग्राम अठर्रा कुनिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ का नाम
 प्रकाश में आया था, जो वांछित चल रहा था जिसकी तलाश थाना कादरचौक पुलिस टीम द्वारा की जा रही थी। 
               वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री विजयेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री देवेन्द्र कुमार के पर्येवेक्षण में दिनांक 28/29.10.2025 की रात्रि में थाना कादरचौक

 पुलिस टीम थाना कादरचौक पर पंजीकृत मु0अ0सं0 314/25 धारा 309(4)/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश में मामूर थी। मुखबिर द्वारा उसैहत रोड पर ग्राम मामूरगंज के आगे 500 मी0 की दूरी पर आम के बाग में संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना प्राप्त हुई,

 पुलिस पार्टी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा तथा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया। पुलिस पार्टी द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त सत्यपाल पुत्र नन्हू सिंह निवासी ग्राम अठर्रा कुनिया 

थाना अलापुर जनपद बदायूँ दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से लूट किया हुआ एक कुण्डल व एक अवैध शस्त्र 315 बोर मय 03 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा तथा 01 टार्च बरामद हुई। घायल अभियुक्त सत्यपाल उपरोक्त को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close