अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम / साइबर सेल जनपद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम / साइबर सेल जनपद

Wednesday, October 8, 2025 | October 08, 2025 Last Updated 2025-10-08T14:42:33Z
    Share

जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा थाना साइबर क्राइम / साइबर सेल जनपद बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। जिसके क्रम में आज दिनाँक 06.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ तथा प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार साइबर सेल जनपद बदायूँ 
द्वारा वर्तमान परिदृश्य में निरन्तर बढते साइबर अपराध तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव / रोकथाम हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जनपद बदायूँ में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तौर तरीके तथा डिजिटल अरेस्ट से बचाव हेतु साइबर जागरुकता अभियान चलाया गया साइबर अपराध से बचाव तथा डिजिटल अरेस्ट की रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गयी ।

थाना साइबर क्राइम/साइबर सेल पुलिस टीम के सदस्य-
1. प्र0 निरी0 विनोद कुमार वर्धन थाना साइबर क्राइम
2. प्र0 निरी0 हरेन्द्र कुमार जनपदीय साइबर सेल
3. उ0नि0 राकेश कुमार थाना साइबर क्राइम
4. मु0आ0 497 निपेन्द्र यादव थाना साइबर क्राइम
5. आरक्षी 200 राज चौधरी थाना साइबर क्राइम

*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें 
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close