साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।

Friday, October 3, 2025 | October 03, 2025 Last Updated 2025-10-03T13:17:02Z
    Share

साप्ताहिक-शुक्रवार परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण।
>  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी।

>  शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़।
>  नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
>  शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया।
>  परेड उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  

आज दिनांक 03.10.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ "डॉ0 बृजेश कुमार सिंह" द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन "डॉ0 देवेन्द्र कुमार" द्वारा किया गया। टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी तथा सभी पुलिस कर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता, 
और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए प्रेरित किया गया एवं पुलिस सेवा के उच्च मानकों को बनाए रखने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ स्थित क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, 

क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय, 
शौचायल आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बिसौली  सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0 के0 तिवारी, क्षेत्राधिकारी बिल्सी  संजीव कुमार,

 प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक  गौरव उपाध्याय एवं प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी  राजेन्द्र सिंह पुण्डीर व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close