नेशनल 24 लाइव न्यूज़ चैनल
शाहजहांपुर/नगर पंचायत मीरानपुर कटरा मे वर्ष 2023 में हुए नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनम गुप्ता कांग्रेस प्रत्याशी मुख्तार अहमद से खुशी वोटो के अंतर से हार गई थी। सोनम गुप्ता के द्वारा हाईकोर्ट में वोटो की गिनती को दोबारा करवाने एवं नगर पंचायत चुनाव में धांधली को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
हाई कोर्ट में 2 वर्ष तक उठा पटक के बाद अंत में हाई कोर्ट के द्वारा आदेश पारित किया गया कि पूर्व अध्यक्ष मुख्तार अहमद को पद से प्रयुक्त किया जाता है और उन्हें 4 वर्ष तक चुनाव में खड़े होने पर रोक लगा दी गई। हाई कोर्ट के अनुसार नगर पंचायत मीरानपुर कटरा में अब दोबारा चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग से अधिसूचना जारी होने के बाद नगर पंचायत मीरानपुर कटरा में दोबारा चुनाव कराए जाएंगे।