,2 साल की शादी में टूटा भरोसा डेढ़ लाख रुपए की मांग कर विवाहिता को घर से निकला
रामपुर। मामला जनपद के मिलक थाना क्षेत्र का है जहां थाना क्षेत्र किरा निवासी राजकुमारी ने मिलक थाना समाधान दिवस में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता पृथ्वीराज निवासी ग्राम ताजपुर थाना मिलक ने मेरी शादी 2 साल पहले इसी थाना क्षेत्र के किरा निवासी भूपेंद्र के साथ की थी। उसने बताया शादी के बाद से ही मेरे मायके वालों से ससुराल वाले डेढ़ लाख
रुपए की मांग करने लगे मांग पूरी न करने पर मुझे मारते पीटते। उसने बताया कि कल यानी 7 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को उसके पति भूपेंद्र एवं उसकी सास मीना व ससुर रामगोपाल ने उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर गला दबाकर मारने की कोशिश की।
वामुश्किल विवाहित राजकुमारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। राजकुमारी ने बताया की शादी का समस्त सोना चांदी के जैवरात ससुराललियों ने अपने कब्जे में कर लिया है। ससुरालयों ने जान से मारने की धमकी भी है।
अब देखना यह है कि शिकायत के बाद मिलक थाना पुलिस अपनी कार्रवाई में क्या करती है।