ट्रक और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मृत्यु

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रक और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मृत्यु

Saturday, November 8, 2025 | November 08, 2025 Last Updated 2025-11-08T14:26:46Z
    Share
फोटो 
 संवाददाता मुशाहिद  चौधरी की रिपोर्ट सहसवान 
सहसवान: ट्रक और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। बाइक पर बैठे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
         हादसा सहसवान बिसौली मार्ग पर दोपहर करीब तीन बजे हुआ। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी धर्मेन्द्र अपने पुत्र अजय (18) और गांव के ही रामसिंह के साथ सहसवान आ रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में धर्मेन्द्र और अजय गंभीर रूप घायल हो गए। जबकि राम सिंह मामूली रुप से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मृतक के रिश्तेदार और स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया। 

           स्वजन ने बताया कि धर्मेन्द्र उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी अपने भांजे सूरज के रिश्ते की बात करने सहसवान आ रहे थे। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मृत्यु हुई है। वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close