गणना प्रपत्र के शीघ्र ही शत प्रतिशत वितरण को लेकर जिलाधिकारी ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश I
जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण ( एसआईआर ) से संबंधित कार्यों एवं गणना प्रपत्र के वितरण की प्रगति को लेकर विकासखण्ड गुन्नौर के प्राथमिक विद्यालय सैंजना मुस्लिम तथा कम्पोजिट विद्यालय गुन्नौर का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के द्वारा विकासखंड गुन्नौर के प्राथमिक विद्यालय सैंजना मुस्लिम एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ( कक्षा एक से कक्षाआठ तक ) कंपोजिट विद्यालय गुन्नौर में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) से संबंधित कार्यों तथा गणना प्रपत्र के वितरण की प्रगति का निरीक्षण किया तथा गणना प्रपत्र का दो-दो प्रतियों में वितरण कराया गया एसआईआर के अन्तर्गत गणना प्रपत्र को लेकर जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनांक 9 नवंबर को भी गणना प्रपत्र के वितरण का कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा दिनांक 11 नवंबर तक गणना प्रपत्र शत प्रतिशत वितरित कर दिये जाएं। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सैंजना मुस्लिम एवं कम्पोजिट विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय के अंतर्गत विद्यार्थियों से भी नियमानुसार साफ़ सफाई का कार्य लिया जाए तथा अध्यापकों से कहा कि विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। ग्राम सैंजना मुस्लिम में सरकारी भूमि को चिन्हित कराते हुए दो दिवस में अवगत कराने के संबंधित को निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय गुन्नौर का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई एवं चहारदीवारी को सही कराने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि विद्यालय को साफ स्वच्छ एवं घर जैसा रखना चाहिए l
उपजिलाधिकारी गुन्नौर को कम्पोजिट विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय की भूमि की पैमाईश को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार सहित समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे l