थाना समाधान दिवस फतेहगंज पूर्वी में नहीं पहुंचे अधिकारी
फतेहगंज पूर्वी।
शनिवार को थाना समाधान दिवस में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे लेकिन समाधान दिवस में कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला सिर्फ कानूनगो, लेखपाल के साथ इंस्पेक्टर संतोष कुमार ही मिले जिन्होंने लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए।समाधान दिवस में सात शिकायतें दर्ज हुई जो कि जमीनी सबंधित मामले थे
एक अन्य शिकायत का थाना प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा निस्तारण कराया गया है। बरगंवा गांव के रामकिशोर शर्मा की जमीन पर गांव के एक दबंग ने जबरन कब्जा कर लिया है। फरीदपुर तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी को भी शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन उसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
उपजिलाधिकारी फरीदपुर मल्लिका नैन ने बताया कि तहसीलदार के सरकारी कार्य के कारण हाईकोर्ट चले जाने के कारण कोई वहाँ नहीं पहुंच पाया ।अगले समाधान दिवस में अधिकारी पहुंचेंगे ।