सहसवान क्षेत्रान्तर्गत 50-50 हजार रुपये के दो इनामियाँ गौकश अभियुक्तों को मय गोकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र समेत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सहसवान क्षेत्रान्तर्गत 50-50 हजार रुपये के दो इनामियाँ गौकश अभियुक्तों को मय गोकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र समेत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sunday, November 30, 2025 | November 30, 2025 Last Updated 2025-12-01T04:09:31Z
    Share
प्रेस विज्ञप्ति, दिनाँक – 01.12.2025

विषय – थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत 50-50 हजार रुपये के दो इनामियाँ गौकश अभियुक्तों को मय गोकशी के उपकरण व अवैध शस्त्र समेत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किये जाने के सम्बन्ध में।

 संवाददाता प्रदीप यादव जरीफनगर सहसवान
                 सादर अवगत कराना है कि दिनाँक 30/01.11/12.2025 की रात्रि को मु0अ0सं0 529/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सिविल लाइन बदायूँ में वांछित चल रहे दो अभियुक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सहसवान पुलिस द्वारा डी0पी0 कालेज के पीछे जगंल ग्राम खंदक से दो अभियुक्त

.खुर्शीद उर्फ कय्यूम पुत्र अय्यूब अली निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ, 2.साजिद उर्फ बोना पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम दुगरईया थाना कुंवरगाँव जनपद बदायूँ को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुठभेड में घायल 1.खुर्शीद उपरोक्त के दाहिने पर में 2.साजिद उपरोक्त के दोनों पैरों में तथा आरक्षी 1740 विजय कुण्डू के बाँये हाथ में गोली लगी है जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूँ भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *01 अदद तमंचा 315 बोर तथा 01 अदद तमंचा 12 बोर व 05 जिन्दा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस तथा गोकशी के उपकरण बरामद हुए। अभियुक्त खुर्शीद व साजिद उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गैंगस्टर व गौकशी व अन्य अभियोग पंजीकृत हैं। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

                      
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close