महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मृतक की बहन ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मृतक की बहन ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

Sunday, November 2, 2025 | November 02, 2025 Last Updated 2025-11-02T08:05:07Z
    Share
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मृतक की बहन ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।
सहसवान पीआरबी 5403 द्वारा सूचना दी कि पीआरबी पर इवेंट नं0- 04554 समय 9.38 पर कालर हुमैरा पत्नी शानू निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन थाना सहसवान जनपद बदायूँ
 द्वारा अपने मोबाईल नं0 9761156072 से सूचना दी गयी कि मेरी बहन हसीम बानो पत्नी रागीव निवासी मो0 रुस्तम टोला के साथ उसके पति ने मारपीट की है 

और उसकी मृत्यु हो गयी है । इस सूचना पर थाना सहसवान पुलिस मौके पर पहुँचे तो हसीन बानो उम्र करीब 42 वर्ष पत्नी रागीव निवासी मो0 रुस्तम टोला थाना सहसवान जनपद बदायूँ मृत अवस्था मिली। मृतका हसीन बानो के बच्चे द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि मृतका हसीन बानो 

की मृत्यु उसके ही पति रागीव द्वारा गला घोटकर की गयी है, मृतका का पति रागीव मौके से फरार है । मृतका के शव को कब्जा पुलिस में लेकर मृतका के शव का

 पंचायतनामा भरकर पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है । तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी । मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close