ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग का बूम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग का बूम

Tuesday, November 4, 2025 | November 04, 2025 Last Updated 2025-11-04T09:55:52Z
    Share
ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग का बूम

ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रैक्टर चालक को मौके से किया गया गिरफ्तार 

नेशनल 24 लाइव में जनपद बरेली 
फतेहगंज पूर्वी/दातागंज रोड पर बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार की शाम दातागंज की तरफ से तेज गति सेआ रहे एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने रेलवे फाटक बंद होने के दौरान फाटक में टक्कर मार दी जिससे रेलवे क्रॉसिंग पर लगा इलेक्ट्रॉनिक बूम टूट गया। बूम टूटने के बाद केबिन मैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर एवं कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल से सूचना प्राप्त होते ही बिलपुर स्थित आरपीएफ चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक एवं ट्रैक्टर को अपनी हिरासत में ले लिया। 
इलेक्ट्रॉनिक बूम टूटने के बाद रेलवे फाटक के दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया। बूम टूटने के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से रखने के लिए केविन मैन के द्वारा इमरजेंसी बूम लगाकर ट्रेनों को संचालित किया गया। इस दौरान काफी लंबा जाम लग गया। लगभग 40 मिनट के बाद रेलवे कर्मचारी एवं आरपीएफ के द्वारा जाम को सुचारू रूप से खुलवाया जा सका। कुछ समय के बाद इंजीनियर की टीम को मौके पर बुलाकर टूटे हुए बूम की मरम्मत कर क्रॉसिंग को ठीक किया गया । 
आरपीएफ के द्वारा ट्रैक्टर ड्राइवर गौरव सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर जनपद शाहजहांपुर को आरती को द्वारा हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। 

बिलपुर आरपीएफ पुलिस चौकी के इंचार्ज नरवीर सिंह के अनुसार ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close