बरेली को एक और वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जंक्शन पर एक घंटा देरी से पहुंचने के बाद , 87 यात्री हुए वंदे भारत में सवार ।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज शनिवार को बनारस से वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। लखनऊ से चलकर सहारनपुर तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को शाहजहांपुर एवं बरेली जनपद से होकर गुजरा जाएगा।
वंदे भारत ट्रेन लखनऊ के चारबाग स्टेशन से रवाना की गई। करीब 1 घंटा देरी से पहुंचने के बाद वह बरेली जंक्शन पर पहुंची। बरेली जंक्शन प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचने के बाद ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया।
ट्रेन के 5 मिनट ठहराव के वाद बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक एवं राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ,मेयर डॉ उमेश गौतम विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ,एमएलसी महाराज सिंह एवं वहोरनलाल मौर्य ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर बरेली से रवाना किया।
लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन का बरेली जंक्शन पर पहुंचने का समय 11:13 था। लेकिन ट्रेन दोपहर 12:15 पर जंक्शन पर पहुंची, जिसको 5 मिनट ठहराव के बाद 12:20 पर सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन में 87 यात्री सवार हुए जिन्हें मुफ्त यात्रा के पास दिए गए।
बताते चलें कि लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का अभी नियमित संचालन की तारीख और किराया घोषित नहीं किया गया है। लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत बरेली होते हुए गुजरने वाली तीसरी सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी। जिसका संचालन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा।
जनपद शाहजहांपुर को मिली पहली वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन।
लखनऊ से चलकर सहारनपुर जाने वाली वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन का आज शनिवार को प्रथम बार शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव किया गया। जनपद शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री सवार हुए। वंदे भारत ट्रेन आने के दौरान जंक्शन पर एकत्रित यात्रियों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। वंदे भारत ट्रेन देखने को लोगों में काफी उत्सुकता रही। सुबह 9:00 बजे से ही लोगों का पहुंचना का कार्यक्रम शुरू हो गया करीब 11:30 बजे शाहजहांपुर पहुंची
वंदे भारत एक्सप्रेस को तिलहर से विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा,डीपीएस राठौर ,पूर्व विधायक शकुंतला देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जनपद शाहजहांपुर में 2 मिनट के स्टॉपेज के दौरान यहां से वीडीएफ कान्वेंट स्कूल के बच्चों समेत शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीआरएम संग्रह मौर्य, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता समेत रेलवे के मंडली अधिकारी जंक्शन पर मौजूद रहे।