महिला मोर्चा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया
संवाददाता प्रदीप यादव जरीफ नगर सहसवान
दहगवाँ के ब्लॉक सभागार में सोमवार दोपहर 01 बजे महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं। महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सलोनी पाठक, ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। महिलाओं के उत्थान के लिये उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार योजनायें चला रही हैं। जिसमें महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भूमिका विषयों पर चर्चा हुई हैं। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष पार्वती राणा, मंडल अध्यक्ष परमवीर शाक्य, एवं भाजपा की अन्य महिला पदाधिकारी और समूह की महिलाएं भी मौजूद रही हैं।