नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक शिकायती प्रार्थना पत्र थाना फतेहगंज पूर्वी दिया । महिला ने आरोप लगाया कि₹300000 नगद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग ना पूरी करने पर उसे और उसके 1 साल के बेटे के साथ घर से बाहर कर दिया गया।
महिला के द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार उसका विवाह 19 में 2022 को सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी नगला बनवारी थाना कांट जनपद शाहजहांपुर के साथ विधि विधान के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके पिता ने अपनी समर्थ के अनुसार घरेलू उपयोग का सारा सामान, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 1,85000 नगद दिए थे। शादी के कुछ समय बीत जाने के बाद उसका पति सूरज,ससुर
ओमप्रकाश ,सास बीना देवी , नंद बंटो और गिरजा व देवर अनिल के द्वारा ₹300000 नगद व्यापार करने के लिए और एक ग्रुप मोटरसाइकिल की कीमत शुरू कर दी गई मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। छाया देवी ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ बुरी तरीके से मारपीट और गाली गलौज की करने लगे थे। इस संबंध में जब उसने अपने माता-पिता को बताया तो उसके मायके वालों ने ससुराल वालों से हाथ
जोड़कर अपनी गरीबी का हवाला देते हुए समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन ससुराल वाले किसी भी कीमत पर मरने पर तैयार नहीं हुए और कथित तौर पर उसके ससुराल वाले ने धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी नहीं की तो वह उसकी जान से मार देंगे और अपने लड़के की शादी कहीं दूसरी जगह कर देंगे तुम हमारा कुछ भी नहीं कर पाओगे।
छाया देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि 4 नवंबर 2025 को दोपहर के समय सभी ससुराल वालों ने मिलकर कहां की मोटरसाइकिल लेकर आओ नहीं तो इस घर के चली जाओ यह कहते हुए हमको व हमारे 1 साल के बेटे शयाम को धक्के देकर घर से निकाल दिया। वह जो कपड़े पहने हुए थी उन्हीं कपड़ों में वहां से अपने मायके आ गई। 4 नवंबर 2015 से अब तक बाय अपने मायके में रह रही है इस बीच उसके मायके वालों ने ससुराल वालों से कई बार बात करने की
कोशिश की लेकिन वह बिना दहेज लिए कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए। मजबूर होकर उसने प्रार्थना पत्र देकर थाना फतेहगंज पूर्वी में रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार दहेज के खिलाफ शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच करने के उपरांत दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।