नवीन कानून के बारे में जागरूक करने के लिए कृषक समाज इंटर कॉलेज हुआ गोष्ठी का आयोजन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
फतेहगंज पूर्वी के कृषक समाज इंटर कॉलेज में आज 1 नवंबर 2025 को एक गोष्ठी का आयोजन कर थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी के द्वारा भारत सरकार के द्वारा बनाए गए तीन नवीन कानून जोकि 1 जुलाई 2024 से लागू है के बारे में कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई।
आयोजन के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी फतेहगंज पूर्वी संतोष कुमार रहे। थाना प्रभारी ने तीनों नवीन कानून के बारे में विस्तृत रूप से सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज सिंह मौजूद रहे।