*प्रेस नोट दिनांक- 12.12.2025*
थाना अलापुर पुलिस द्वारा 03 वांछित अभियुक्तगणो को मय चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, विजयेन्द्र द्विवेदी निर्देशन में एंव क्षेत्राधिकारी दातागंज,
के0के0 तिवारी के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री उदयवीर सिंह थाना अलापुर बदायूँ के नेतृत्व मे अपराधों की रोकथाम व वांछित अपराधियो के गिरफ्तारी के चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 12.12.2025 को
थाना अलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 367/25 धारा – 303(2), 317(2), BNS के प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.अंशुल पुत्र कालीचरन गुप्ता नि0 ग्रा0 सरेली पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ 2.अभिषेक ठाकुर पुत्र यशपाल सिंह नि0 दातागंज ब्लाक के सामने थाना दातागंज जनपद बदायूँ
3. सिन्टू ठाकुर पुत्र बृजमोहन नि0 ग्राम बडे भमोरा थाना परौर जिला शाहजहापुर को मुखबिर की सूचना पर हजरतपुर तिराहे से मय चोरी की गयी मोटर साइकिल पल्सर के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।