15 फ़रवरी तक करें उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ की फ़ीडिंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

15 फ़रवरी तक करें उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ की फ़ीडिंग

Tuesday, December 30, 2025 | December 30, 2025 Last Updated 2025-12-30T13:17:57Z
    Share
15 फ़रवरी तक करें उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ की फ़ीडिंग
 संवाददाता प्रदीप यादव जरीफ नगर सहसवान

बदायूँ : 30 दिसम्बर। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि शासन ने एकीकृत वक़्फ़ प्रबन्धन,सशक्तिकरण,दक्षता और विकास अधिनियम के अनुसार उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल पर मौजूदा वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड किये जाने हेतु दिनॉंक 15 फ़रवरी 2026 तक तिथि बढ़ा दी गयी हैं। इसके लिए जनपद स्तर पर चार सुन्नी एवं एक शिया वक़्फ़ कोआर्डिनेटर तैनात किये गये हैं।

 उम्मीद पोर्टल पर वक़़्फ़ सम्पत्तियों को दर्ज कराने हेतु मुतवल्लियों को सुविधा प्रदान करने के लिए जनपद स्तर पर उम्मीद पोर्टल फ़ीडिंग सैन्टर मदरसा आलिमा जनाब लालपुल बदायॅू में स्थापित किये गया हैं। इस सैन्टर पर मुतावल्ली आवश्यक पत्राजातों सहित उपस्थित होकर अपनी वक़्फ़ सम्पत्ती का विवरण दर्ज करा सकता है।

 अथवा स्वयं भी फ़ीड कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीद पोर्टल पर मौजूदा वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करने के लिए सुन्नी एवं शिया सेन्ट्रल वक़्फ़ बोर्ड लखनऊ के दो उच्चाधिकारियों को अप्रूवर के रूप में तथा मुख्य कार्यपालक/कार्यपालक अधिकारियों/मास्टर ट्रेनर को चेकर के रूप में नामित किया गया है। 

इसके साथ ही बोर्ड द्वारा जनपद के बड़े औकाफ़ से सम्बन्धित मुतवल्ली अनीस अहमद 9719453965, जावेद अहमद 8433114873, नूर मुहम्मद-9528322786, इबादुर रहमान- 9319367973 (सुन्नी वक़्फ बोर्ड) एवं जाबिर जै़दी 8439501230(शिया वक़्फ बोर्ड) को जनपद के नोडल/कोआर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है,

जो जनपद में अन्य मुतवल्लियों से सम्पर्क स्थापित कर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक़्फ़ सम्पत्तियों का विवरण अपलोड कराए जाने की कार्यवाही करेंगे। उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए वक़्फ़ का मुतवल्ली कम्प्यूटर के जानकार व्यक्ति के साथ किसी भी कार्यदिवस में ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या-86 कलैक्ट्रेट बदायॅूं में उपस्थित हो।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close