*प्रेस नोट दिनाँक 26.12.2025*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ,डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ, श्री विजयेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना उझानी के नेतृत्व में मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी
हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना उझानी पुलिस द्वारा आज दिनाँक 26.12.2025 को मुखबिर की सूचना पर सरदार कोल्ड स्टोर के सामने बरामालदेव मानकपुर रोड पर हाईवे के पास से 01 अभियुक्त देवचरन उर्फ देवपाल पुत्र
राजाराम निवासी ग्राम रायपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 15 kg डोडा छिलका बरामद हुआ । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 525/2025 धारा 8/15 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायलय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया जा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
देवचरन उर्फ देवपाल पुत्र राजाराम निवासी ग्राम रायपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ ।
*बरामदगी-* 15 किलो डोडा छिलका