पोल पर एंगिल टेड़ा होने से 17 घण्टे बिजली गायब, उपभोक्ता परेशान।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी।
टिसुआ के पास एक ढाबे के सामने लगे हाईटेंशन लाइन 33 केवी के पोल पर लगा एंगिल टेढ़ा होने की वजह से रात बारह बजे से किसी फतेहगंज पूर्वी विधुत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली विधुत सप्लाई बंद हो गई।रात से लेकर शनिवार शाम तक विधुत विभाग के कर्मचारी फ़ॉल्ट तलाश करने मे जुटे हुए थे जिसके बाद टिसुआ के पास हाईटेंशन 33 केवी लाइन के खम्भे पर लगे लोहे के एंगिल टेड़ा होने के कारण तारों में स्पार्किंग हो रही थी जिसके बाद उसकी मरम्मत कर सही किया गया तब जाकर बिजली सप्लाई शुरू हो पाई।तब तक लोगों के घरो में लगे इन्वर्टर डाउन हो गए और पानी के टैंक भी खाली हो गए। अभी दो दिन पहले भी खंभा टूट जाने से 12 घंटे बिजली गायब रही थी। इतनी भीषड़ ठंड में उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
अवर अभियंता फतेहगंज पूर्वी रामसिंह ने बताया टिसुआ के पास हाईटेंशन लाइन के खम्भे पर लगा एंगिल टेढ़ा होने के कारण तारों में स्पार्किंग की वजह से सप्लाई नही लग रही थी मरम्मत कार्य करवाने के बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई।