राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 22109 वाद।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 22109 वाद।

Saturday, December 13, 2025 | December 13, 2025 Last Updated 2025-12-14T04:48:12Z
    Share
राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 22109 वाद।


मा. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल, प्रशासनिक न्यायमूर्ति संभल, उच्च न्यायालय इलाहबाद के कुशल मार्गदर्शन में माँ सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
सिविल कोर्ट चंदौसी व बाह्य स्थित न्यायालय सम्भल व गुन्नौर एवं समस्त राजस्व चकबन्दी न्यायालयों एवं बैंकों (इलाहाबाद बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, प्रथमा यू०पी०ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ इण्डिया केनरा बैंक,) द्वारा दिनांक 13.12.2025 को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सम्भल डॉ० मचला अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी,एम०ए०सी०टी०, सम्भल प्रदीप कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी आरती फौजदार, अपर सत्र न्यायाधीश एस० सी०एस०टी०एक्ट, सम्भल स्थित चंदौसी रागिनी, अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक

 अदालत, अवधेश कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी, विभांशु सुधीर, सिविल जज। सी०डि०। सम्भल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह, सिविल जज। सी०डि०।, चंदौसी सम्भल स्थित चंदौसी पराग यादव, सिविल जज जू०डि०। सम्भल स्थित चंदौसी दिव्या गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चंदौसी सुश्री दिव्या चिंडालिया, सिविल जज । जू०डि०।, बाह्य न्यायालय सम्भल नाबेद अख्तर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल ललित कुमार तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट ‌द्वितीय वंदना सिंह एवं सिविल जज ।

 जूएडि०। बाह्य न्यायालय गुन्नौर नाजिम अकबर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वादकारीगण, बैंक के कर्मचारीगण व न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करते हुए जनपद न्यायालय सम्भल स्थित चंदौसी मुख्यालय व बाह्य न्यायालय सम्भल व गुन्नौर ‌द्वारा कुल 4857 वादों का निस्तारण किया गया। समस्त मामलो में अर्थदण्ड/प्रतिकर के रूप में कुल मु0-77388370.28/- रूपए वसूल/प्रदत कराये गये।जनपद न्यायाधीश, सम्भल स्थित चंदौसी डॉ० विदुषी सिंह द्वारा 18 वादो का निस्तारण करते हुए मु० 8500/-रू० जुर्माना किया गया।

 प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, सम्भल डॉ. मचला अग्रवाल ‌द्वारा 78 वादो का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०, सम्भल प्रदीप कुमार द्वारा मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के 70 वादों का निस्तारण करते हुए पीड़ितपक्ष को मु0-63081195/-रु० प्रतिकर के रूप में दिलवाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश चंदौसी, सम्भल स्थित चंदौसी आरती फौजदार द्वारा 506 वादो का निस्तारण करते हुए मु0 9000/- रु. जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश एस०सी०एस०टी०एक्ट, सम्भल स्थित चंदौसी रागिनी द्वारा 09 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-5500/-रुपये जुर्माना किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष पाक्सो एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सम्भल स्थित चंदौसी, अवधेश कुमार सिंह द्वारा 04 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-17000/-रुपये जुर्माना किया गया।

 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सम्भल स्थित चंदौसी विभांशु सुधीर द्वारा 1554 वादों का निस्तारण करते हुए मु0-381100/-रूपये जुर्माना किया गया। सिविल जज । सी०डि०। संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह, द्वारा 297 वाद का निस्तारण करते हुए मु0-7660/-रुपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज। सी०डि०। चंदौसी सम्भल स्थित चंदौसी पराग यादव द्वारा 415 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-4630/-रुपये जुर्माना वसूला गया। सिविल जज । जू०डि०।/ न्यायिक मजिस्ट्रेट सम्भल स्थित चंदौसी दिव्या गर्ग द्वारा 197 वादों का निस्तारण किया गया तथा मु0-3560/-रु0 अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट संभल स्थित चंदौसी दिव्या चिण्डालिया द्वारा 41 वादों का निस्तारण करते हुए मु० 190 रु. का जुर्माना वसूला गया। सिविल जज (जू.डी.)/ जे०एम० बाह्य न्यायालय सम्भल नावेद अख्तर द्वारा 452 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-19030/-रुपये जुर्माना वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम बाह्य न्यायालय सम्भल ललित कुमार द्वारा 276 वादों का निस्तारण करते हुए मु0-4500/- रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 

न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय बाह्य न्यायालय सम्भल वन्दना द्वारा 302 वादों का निस्तारण करते हुए मु0-23800/-रूपये जुर्माना वसूल किया गया। सिविल जज । जूण्डि०। न्यायिक मजिस्ट्रेट बाह्य न्यायालय गुन्नौर नाजिम अकबर द्वारा 625 वादों का निस्तारण करते हुए मु0-6730/-रूपये जुर्माना वसूल किया गया।


जनपद सम्भल के समस्त राजस्व न्यायालय द्वारा 16610 वादों का निस्तारण किया गया।उपभोक्ता फोरम द्वारा 13 वादो का निस्तारण करते हुए मु0-13819975.28/-रुपये समझौते की धनराशि प्राप्त करायी गयी।
जनपद सम्भल के विभिन्न बैंकों द्वारा कुल 642 मामलों का निस्तारण कर मु०-43939000/-रुपये की धनराशि समझौते के उपरान्त प्राप्त की गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close