*प्रेस नोट दिनाँक 28.12.2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदांयू विजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज कृष्ण कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलापुर उदयवीर सिंह के नेतृत्व मे मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे
अभियान के तहत आज दिनांक 28.12.2025 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त विनोद कुमार पुत्र ओमपाल कश्यप निवासी ग्राम ढका लालपुर थाना कलान जनपद शाहजहाँपुर हाल निवासी ग्राम सैजनी थाना मूसाझाग जनपद बदायूँ को म्याऊँ डहरपुर सड़क मार्ग पर म्याऊँ डहरपुर तिराहे से मय 527 ग्राम अफीम मादक पदार्थ व
मोटरसाइकिल TVS Apache नम्बर UP27BN3222 सहित गिरफ्तार किया गया । अवैध मादक पदार्थ बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 394/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।