बगरैन में ओटीएस कैम्प के तहत 54 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, तीन लाख पचास हजार वसूले

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बगरैन में ओटीएस कैम्प के तहत 54 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, तीन लाख पचास हजार वसूले

Saturday, December 13, 2025 | December 13, 2025 Last Updated 2025-12-13T14:03:32Z
    Share
बगरैन में ओटीएस कैम्प के तहत 54 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, तीन लाख पचास हजार वसूले
बगरैन :- कस्बा बगरैन में विधुत विभाग द्वारा ओटीएस कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 54 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 29 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपनी बकाया राशि का पूर्ण भुगतान कर योजना का लाभ उठाया।
कैंप प्रभारी ने मौके पर ही इन भुगतानों को स्वीकृति किया, कैंप का मुख्य उद्देश्य बिजली उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया।

टीज-टू हितेंद्र कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना के तहत किसानों को बिजली बिल जमा करने पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ मिलेगा, इसके अतिरिक्त मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी, यह योजना विशेष रूप से उन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू है जिनके कनेक्शन दो किलो वाट तक के है उपभोक्ता अपनी बकाया राशि को आसान किस्तों में भी जमा कर सकते हैं।

 उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विधुत चोरी के सभी प्रकरणों में राजस्व निर्धारण पर पचास प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। इस कैम्प के माध्यम से लगभग तीन लाख पचास हजार रूपए की वसूली की गई।

 इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सौरभ सैनी, कैंप प्रभारी हितेंद्र कुमार टीजी -टू, मुकेश मौर्य, संविदा कर्मी पवन, हुकुम सिंह,बालक राम, अरविंद कुमार, वीरपाल, गुड्डू, अतुल शर्मा, एवं पंकज शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close