पुलिस अधीक्षक रामपुर ने दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस अधीक्षक रामपुर ने दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

Tuesday, December 9, 2025 | December 09, 2025 Last Updated 2025-12-09T14:15:47Z
    Share
पुलिस अधीक्षक रामपुर ने दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने शासनादेशों एवं पुलिस बल की अनुशासनिक परंपरा की अनुरूप कर्तव्य में प्रवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर दो आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी नागरिक राहुल कुमार जिसकी तैनाती आईजीआरएस

 शाखा में थी को 30 अक्टूबर 2025 से 1 दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया था लेकिन वह अवकाश समाप्ति के बाद 1 नवंबर 2025 को कर्तव्य पर उपस्थित न होकर मनमानी ढंग से अनधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित रहने

 के कारण निलंबित किया । वहीं आरक्षी नागरिक पुलिस मोनू कुमार जिसकी तैनाती रिर्जव पुलिस लाइन में थी को गश्त की ड्यूटी पर लगातार अनुपस्थित रहने के कारण पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कर्तव्य से लापरवाही एवं अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक पुलिसकर्मी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूर्ण निष्ठा अनुशासन एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close