शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न

Wednesday, December 10, 2025 | December 10, 2025 Last Updated 2025-12-10T09:58:57Z
    Share
शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न
निरीक्षक दल ने शैक्षिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण।

       विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय योजनानुसार दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण संपन्न हो गया। बाहर से आये निरीक्षक दल ने दोनों दिन विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, आय-व्यय एवं भौतिक संसधनों एवं सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब-कुछ ठीक-ठाक मिला। 
     निरीक्षण के प्रथम दिवस माँ सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। निरीक्षक दल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर वन्दना प्रारंभ की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने निरीक्षक दल का परिचय कराया। निरीक्षक दल के प्रमुख सरस्वती शिशु मन्दिर, सिंजई (शाहजहांपुर) के प्रधानाचार्य श्री दयाशंकर शर्मा ने बोध कथा के माध्यम से भैया बहिनों को बताया कि यदि भगवान में सच्ची आस्था हो तो भगवान भी अपने भक्त की रक्षा अवश्य करते हैं। 

सभी निरीक्षकों ने कक्षा-कक्ष में जाकर भैया बहिनों के पठन-पाठन को देखा। सायं काल में विद्वत परिषद एवं पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों के साथ बैठक कर विद्यालय विकास में उनका योगदान व उद्देश्य को लेकर चर्चा वार्ता की। साथ ही विद्यालय स्टाॅफ के साथ सामूहिक रूप से बैठक कर विद्यालय गतिविधियों के विषय में जाना। 

 सरस्वती शिशु मंदिर, जलालाबाद के कार्यालय प्रमुख अनुराग पाराशरी ने कार्यालय के आय-व्यय एवं लेखा-जोखा का निरीक्षण किया जो पूर्ण एवं ठीक-ठाक मिला। 
     निरीक्षण के दूसरे दिन बंदना के उपरांत भैया बहिनों की शिशु सभा का आयोजन किया, जिसमें शिशुओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। वहीं विद्यालय के संरक्षक मदनलाल

 राजपूत, अध्यक्ष अमृतपाल सिंह एवं व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह के साथ बैठक कर विद्यालय विकास को लेकर आगामी योजनाओं पर बातचीत की। निरीक्षक के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर नकटिया के प्रधानाचार्य रामदास प्रजापति, फतेहगंज पूर्वी के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह एवं रामपुर बाग बरेली के आचार्य रमेश चंद्र ने शिशु भारती के

 पदाधिकारी एवं विभाग प्रमुखों के साथ बैठक कर विभागों की सक्रियता को जाना। कुल मिलाकर विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि, पठन-पाठन ,भौतिक व्यवस्थाएं, शारीरिक खेलकूद, योगाभ्यास, स्वच्छता, साज-सज्जा आदि का गहन निरीक्षण किया जो पूर्ण एवं व्यवस्थित मिला। 
    निर्णायक मण्डल में सरस्वती शिशु मंदिर सिंजई (शाहजहांपुर) के प्रधानाचार्य दयाशंकर शर्मा,

 नकटिया (बरेली) के प्रधानाचार्य रामदास प्रजापति, फतेहगंज पूर्वी के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, रामपुर बाग, बरेली के आचार्य रमेश चंद्र तथा सरस्वती शिशु मंदिर जलालाबाद(शाहजहांपुर) के कार्यालय प्रमुख अनुराग पाराशरी प्रमुख रहे। 
      विद्यालय के द्वि दिवसीय निरीक्षण को संपन्न कराने में समस्त आचार्य स्टाफ, कर्मचारी स्टाफ एवं प्रबंध समिति का पूर्ण सहयोग रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close