क्षेत्र के गांव निवरिया भगवानपुर निवासी शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत मनोज शर्मा जो कि क्षेत्र के विकासशील किसान भी थे उनकी लंबी बीमारी के चलते असमय मौत हो जाने से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई मनोज शर्मा क्षेत्र में अपने मृदभाषी व्यवहार के कारण काफी
सम्मानित व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे उन्हें कुछ समय पहले लीवर की बीमारी के चलते दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था इलाज के उपरांत वह घर पर ही रह रहे थे की मंगलवार दोपहर के समय शिक्षामित्र व विकासशील किसान मनोज शर्मा
की लंबी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई उनकी मृत्यु की खबर सुनकर गांव क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई वहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर दिवंगत आत्मा के लिए अपने शोक
संदेश प्रचारित कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है नगर के गणमान्य लोगों द्वारा उनके गांव पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है उनकी अंत्येष्टि गांव में ही मंगलवार शाम कर दी गई।